रामगढ़, जून 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। आरएसएस के जिला पर्यावरण की संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर को विधायक रोशन लाल चौधरी ने मंगलवार को उनके प्रकृति प्रेम, प्रति वर्ष पौध रोपण करने और अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया।

सम्मान और सहयोग विधायक रोशन लाल चौधरी ने जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर को पौध रोपण कार्यक्रम चलाने के लिए पौधे,जाली, बांस, तार, खुरपी, कुदाल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने भूलेश्वर ठाकुर को जो पिछले 15 वर्षों से पूरे जिला के विभिन्न प्रखंडों में पौधारोपण और संरक्षण का कार्य करने और कराने के लिए उनके कोतो स्थित घर पहुंच कर शॉल, डायरी और कलम आदि भेंट कर सम्मानित किया।

भविष्य की योजनाएं दूसरी ओर श्री ठाकुर ने बताया कि वह इस वर्ष माह सितंबर तक पूरे जिला क्षेत्र में 5000 हजार पौधरोपण करेंगे। साथ ही ...