महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विधानसभा पनियरा क्षेत्र को हर वर्ष बाढ़ की मार से बचाने के लिए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के साथ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व विरेन्द्र सिंह प्रधान ने सिंचाई मंत्री से मुलाकात की। पंप हाउस निर्माण का प्रस्ताव रखा। विधायक ने बताया कि ग्राम सभा नरकटहा से रानीपुर तक तथा लाला बड़हरा क्षेत्र में बरसात के मौसम में हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं। जलभराव और बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट हो जाती हैं और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। विधायक ने कहा कि यदि इन संवेदनशील इलाकों में पंप हाउस की स्थापना कर दी जाए तो अतिरिक्त पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी। इससे बाढ़ के खतरे में काफी कमी आएगी। इससे न केवल हजारों किसानों की फसल सुरक्षित होगी बल्कि ग्रामीणों को आर्थिक राहत मिलेगी। सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.