लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- कड़ाके की सर्दी को देखते हुए श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू त्यागी ने ग्राम पंचायत फरधान में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। सरकार की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद रेशान न रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जरूरतमंदों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...