विधायक ने जनसुनवाई के दौरान सुनीं क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं
कौशाम्बी, जून 21 -- सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने रविवार को अपने सिराथू स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, बिजली बिल, जमीन, नाली, पेंशन एवं मार्ग समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कई संपर्क मार्गों का उद्घाटन भी किया। रविवार को विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका संज्ञान लिया तथा कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जनसुनवाई के बाद विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के आइमापुर शाखा तथा रामलाल का पुरवा सिराथू में नव निर्मित संपर्क मार्गों का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.