छपरा, अप्रैल 15 -- प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सरगट्टी में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र राम ने अपने संबोधन में छात्रों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर प्रयास से ही मंजिल हासिल की जा सकती है।प्राचार्य डॉ. सोनी कुमारी ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर करने...