सोनभद्र, मार्च 16 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत डाला बाजार के मलिन बस्ती में रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। जन चौपाल के दौरान सैकड़ों की संख्या में आए बस्ती वासियों ने अपनी समस्याओं को सदर विधायक के समक्ष रखा। ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि विगत 40-50 वर्षों से हम लोग घर मकान बनाकर रह रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा मकान नंबर भी दिया गया गया है। बस्ती का मामला विगत कई वर्षों से उच्च न्यायालय में चल रहा है। अचानक नोटिस आने के बाद से आए दिन किसी न किसी प्रशासनिक अधिकारियों का बस्ती में आना हो रहा है और न्यायालय के अनुपालन का हवाला देकर डराया जा रहा है। सदर विधायक श्री चौबे ने बस्तीवासियों से कहा कि जनहित की लड़ाई लड़ने के ...