हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर। नि.सं. स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने मंगलवार को नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी के साथ शहर के सीता चौक पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्ष्ण किया। उनके साथ अभियंताओं और पदाधिकारियों की टीम साथ चल रही थी। इस दौरान संवेदक से पूछताछ की गई। बताया गया कि स्थानीय निवासियों एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ निरीक्षण की मांग की जा रही थी। वहीं नगरवासियों की ओर से निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.