दरभंगा, मार्च 30 -- बहेड़ी। विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने हथौड़ी दक्षिणी पंचायत में स्थित महादेव मंदिर के पास छह लाख नौ हजार रुपए की लागत से अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित छतदार चबूतरा का रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस छतदार चबूतरा के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने एवं विश्राम की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर बहेड़ी जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह, राजीव सिंह, विमल सिंह, सरोज यादव, दिनेश सिंह, जगन्नाथ साह, मुकेश सिंह, अमर श्रीवास्तव, जितेन्द्र मांझी, विशुनदेव यादव, रामशंकर सिंह, मुरारी मंडल, शिवम सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.