अमरोहा, अप्रैल 9 -- गजरौला, संवाददाता। मंडी धनौरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा ने बुधवार को चकनवाला वाह नदी के बीच निर्मित वेंटेड कॉज-वे का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इस वेंटेड कॉज-वे के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से हो रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।बताया कि विशेषकर बरसात के मौसम में जब नदी में पानी बढ़ जाता था, तब लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस कॉज-वे के बन जाने से बरसात के मौसम में भी आवागमन सुचारु रूप से जारी रहेगा। कहा कि इस निर्माण कार्य से आसपास के कई गांवों की आपसी कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भी काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं भी अब आसानी से क्षेत्र तक पहुंच सकेंगी। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.