अयोध्या, जून 2 -- रौजागांव। विकास खंड रुदौली के ग्राम कूढ़ासादात में सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की पहल पर ग्राम चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रुदौली संतोष कुमार ने की। मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। विधायक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। चौपाल में राजस्व, ग्राम पंचायत, पेयजल, विद्युत, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान सीओ रुदौली आशीष निगम, तहसीलदार विजय कुमार गुप्त, खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्र, नाय...