सहारनपुर, जून 14 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव अंबोली में जन चौपाल रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र निम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विधायक देवेन्द्र निम ने गांव अंबोली सैफपुर में ग्रामीणों के घर घर जाकर जनसंपर्क किया और केन्द्र सरकार द्वारा 12 साल में आमजन के लिए लाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व में उभरती अर्थव्यवस्था बना है। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने दिवानगंज पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का किया निरीक्षण अब भारत ...