हापुड़, मई 23 -- सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को असौड़ा स्थित राजकीय गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र संचालक से केंद्र पर आने वाले गेहूं की खरीद, तोल, किसानों को केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि केंद्र पर गेंहू लेकर आने वाले किसानों को ज्यादा देर खड़ा न रखा जाए। पानी व छांव की केंद्र पर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। इस मौके पर राकेश त्यागी, अजय भास्कर, महेश शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...