पाकुड़, मई 3 -- लिट्टीपाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने गुतु गलांग सभागार में विगत शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को लेकर कार्यक्रम किया। यह भी पढ़ें- लिट्टीपाड़ा में विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानितमहिलाओं का सम्मान कार्यक्रम में गुतु गलांग कल्याण ट्रस्ट से जुड़ी पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सम्मानित करते हुए विधायक ने उनके कार्यों को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। विधायक ने कहा कि मजदूर दिवस केवल श्रमिकों के अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि उनके परिश्रम, संघर्ष और समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा की दीदियां आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रह...