जौनपुर, मार्च 26 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को विकास खंड सभागार में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपलब्धियों को गिनाते हुए कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी बांटा गया। विधायक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नौ वर्षों में अपनी अलग पहचान बनायी है। जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित किया है।विधायक ने बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने छह माह की उम्र पूरी कर चुके बच्चों अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई किया। विधायक ने इस दौरान कई योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, ...