विधायक ने गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवनिर्माण के नौ वर्ष विषयक कार्यक्रम बुधवार को रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में हुआ। विधायक जय प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार के पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों गिनाई। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में सरकार ने विकास, सुशासन व जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना एवं सिंचाई सुविधाओं के बारे में बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.