हजारीबाग, फरवरी 3 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने मंगलवार को विस क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के चौथा में गार्डवाल एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। गार्डवाल तथा नाली का निर्माण जिला अनाबद्ध योजना के तहत मौजी रविदास के घर से पूरन रविदास के घर तक किया जाएगा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि चौथा में ग्रामीणों की यह चीर-प्रतीक्षित मांग थी। ग्रामीणों ने इसे लेकर कई बार अवगत कराया था। जिसके बाद इस पर पहल कर नाली एवं गार्डवाल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली। कहा कि नाली का निर्माण हो जाने से सड़क पर हो रहे जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी और ग्रामीणों का आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.