विधायक ने गांव भाज्जु में सड़क का शिलान्यास किया
शामली, जून 1 -- ग्राम भाज्जू में रविवार को ग्राम प्रधान धीरज राज उर्फ बॉबी के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रसन्न चौधरी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 116.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क ग्राम भाज्जू श्मशान घाट से मुंडभर तक बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसको लेकर उन्होंने विधायक से संपर्क कर निर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया था। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के विकास कार्य कराए जाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में 1.19 करोड़ से बनेगी नाली-सड़क उन्होंने ग्रामीणों से आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.