कटिहार, मार्च 20 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड के विभिन्न गांव में भ्रमण किया।इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। बिजेली गांव में ग्रामीणों ने सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा, पुल से जुड़ी कई अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्हें जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.