चित्रकूट, मई 4 -- मानिकपुर। ब्लाक क्षेत्र के ऐचवारा गांव के मजरा गजटा में युवा क्षेत्रीय छात्र संगठन प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र की कई टीमें शामिल हो रही है। विधायक ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। उनका इसमें हर तरह से सहयोग रहेगा। ग्राम प्रधान सुनील शुक्ल ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, राहुल, रोशन, शुभम, संयोजक अशोक राजपूत, बिहारीलाल, अरविंद आदि लोग मौजू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...