पलामू, जुलाई 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर उन्होंने लिखित शिकायत पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है जिसपर उन्होंने त्वरित संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर केंद्रीय जांच टीम ने पांकी विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वह स्वयं भी मौजूद रहे। विधायक ने जांच टीम, केंद्रीय मंत्री, समर्थकों और आम जनता के प्रति आभार जताया। डॉ. मेहता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों की स्थिति में दिनोंदिन सुधार हो रहा है, लेकिन केवल सड़क की स्वीकृति और निविदा जारी होना पर्याप्त नहीं है। गल...