घाटशिला, जून 30 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कृषि और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक समीर कुमार महंती ने कुसुम योजना के तहत पांच चयनित लाभुकों के बीच सोलर पैनल मोटर पंप का वितरण किया। विधायक ने लाभुक पिकलु महतो, कुशलाल महतो, बुद्धेश्वर हांसदा, छोटागाभु हांसदा और मदन बेरा को सोलर पंप सेट सौंपा। मौके पर अंचल अधिकारी नवीन पुरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया साहेबराम मांडी, जादू हेम्ब्रम,गौतम दास, बलराम महतो,राहुल महतो, निर्मल महतो, बबलू हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...