सिमडेगा, अप्रैल 14 -- बानो, प्रतिनिधि। विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बड़ा प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ मो. नईम उद्दीन अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने मनरेगा, आवास, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, इसलिए सभी पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.