विधायक ने की बूथों की समीक्षा
फतेहपुर, जून 5 -- हथगाम। समाजवादी पार्टी हुसैनगंज विधानसभा की मासिक बैठक सुल्तानपुर घोष में शुक्रवार को हुई। जिसमें विधायक ऊषा मौर्या ने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों की समीक्षा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुघर लाल यादव एडवोकेट ने की। समीक्षा के दौरान मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने जैसी शिकायतों पर चर्चा हुई। विधायक ने बीएलओ से पार्टी के बीएलए संवाद स्थापित कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान मोहम्मद रिजवान, रामबाबू यादव, सुधेश मौर्य, उदयभान, दारा सिंह यादव, सुरेश मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.