कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बारा सिरोही सीएचसी में बेड की कमी, मरीज, तीमारदारों के लिए वेटिंग रूम न होने का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने विधानसभा अध्यक्ष को दी गई याचिका के माध्यम से सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। विधायक ने 30 के स्थान पर 50 बेड व मरीज-तीमारदारों की सुविधा के लिए सभागार का निर्माण कराना जरूरी बताया। बताया कि इस समस्या के निदान के लिए स्थानीय निवासी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...