अमरोहा, मार्च 15 -- कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में विधायक धनौरा राजीव तरारा के साथ किसानों ने किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। विधायक ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वह प्राकृतिक खेती अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें। यह आने वाले समय की मांग है तथा आगे आने वाली जो पीढ़ी है, उनके सुखद भविष्य के लिए भी आवश्यक है। रासायनिक दवाओं तथा उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग करने के कारण हम लोग जहर युक्त उत्पादन कर रहे हैं। इससे बचने के लिए यह आवश्यक है। हम सभी लोग थोड़े-थोड़े क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती करें। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.एके मिश्र ने किसानों को जागरूक कर कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं रासायनिक दवाओं का अंधाधुंध उपयोग कम कर प्राकृतिक खेती की तरफ आगे बढ़ें, जिससे वायु एवं जल प्रदूषण...