बागपत, फरवरी 26 -- चांदीनगर। धोली प्याऊ से चमरावल होते हुए पावर हाऊस तक मेरठ मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण को ग्रामीण 20 वर्षों से मांग करते चले आ रहे थे। उनका कहना था कि मार्ग पर जगह-जगह गड्डे होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। बागपत विधायक ने धोली प्याऊ से चमरावल, पावर हाऊस तक मार्ग के चौड़ीकरण के साथ मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव लखनऊ भेजा था। जिसे स्वीकृति मिल गई थी। गुरुवार को धोली प्याऊ पर विधायक ने मार्ग निर्माण का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि बागपत में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है। मार्ग निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर बाबूराम त्यागी, मनोज गुर्जर, परमेन्द्र धामा, मनुपाल बंसल, प्रवीण प्रधान, संजय प्रधान, हाजी मुन्तजिर, हसमत चौधरी, देवेंद्र त्यागी, नरेश प्रधान, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...