घाटशिला, अप्रैल 17 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र ब्राह्मणकुंडी के निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास गांवों के लोगों को समय पर इलाज की सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। विधायक मोहंती ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे आम जनता को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया रंजीत सिंह, रासबिहारी साहू, लाल मोहन मुर्मू, शामल मैति, रिंकू प्रधान, सुधीर मंडल, मलय बाड़ी, अम्बिका सेन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...