बदायूं, अप्रैल 1 -- संविलियन विद्यालय बंजरिया में प्रधानाध्यापिका पूनम लता सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक आशुतोष मौर्य, ब्लॉक प्रमुख ओम किशन, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने विद्यालय विकास हेतु विधायक निधि से मदद का आश्वासन दिया। समारोह में पूनम लता सक्सेना के साथ उनके पति सहायक चकबंदी अधिकारी रामबाबू सक्सेना, शिक्षक संतोष सक्सेना और शिक्षिका चंद्रमुखी को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एआरपी दीपक रस्तोगी, पूर्व प्रधान महावीर गिरि, अनोखे लाल सक्सेना, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...