देहरादून, अप्रैल 6 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 43 नर्मदा एन्क्लेव में विधायक निधि से निर्मित हो रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया तथा सम्बंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर सोनू कुमार, कृष्णा गुप्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.