बदायूं, जून 7 -- बिल्सी, संवाददाता। विधायक हरीश शाक्य ने विकास खंड अंबियापुर के गांव हैदलपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन किया। एक करोड़ 29 लाख से अधिक की लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण होगा। कहा, इस विद्यालय के बन जाने के बाद बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। कहा इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा होगी और खेलकूद के लिए भी सभी व्यवस्थाएं होंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का ध्यान शिक्षा पर काफी है। इसीलिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय को खोला जा रहा है। इस विद्यालय के भवन निर्माण पर एक करोड़ 29 लाख की धनराशि शासन द्वारा कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लखनऊ, प्रखंड बरेली को दिया है। उन्होंने इस बात पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.