मथुरा, जून 13 -- नगर निगम के गांव छरौरा में विधायक श्रीकांत शर्मा ने बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इसका नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा। इसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भवन करीब 1200 वर्गमीटर में बनेगा। यह क्षेत्रीय लोगों के परिवारिक व सामाजिक उत्सव, कथा, विवाह, सभा आदि कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में अध्यक्षता सोहनलाल राजपूत ने एवं संचालन पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन प्रधान ने किया। इसमें भाजपा के मधुबन मंडल अध्यक्ष टीटू राघव, जिलामंत्री निर्मला धनगर, प्रधान संघ प्रदेश अध्यक्ष व बाटी के प्रधान संजय धनगर एड., पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल, धनगर समाज विकास समिति उपाध्यक्ष मेदाराम धनगर, चंद्रप्रकाश बृजवा...