पलामू, मई 30 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने प्रखंड अंतर्गत नौडीहा चौक से तेतरियाडीह चौक तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को धरातल पर उतारने में प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष मंदीप मेहता एवं पिपरा पंचायत के पूर्व मुखिया अजय पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन जनप्रतिनिधियों ने भूमि उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पहले कई योजनाओं में गुणवत्ता की शिकायतें मिलती थीं, लेकिन अब निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और टिकाऊपन...