बदायूं, फरवरी 5 -- बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और पशु चिकित्सा से जुड़े छह प्रमुख इंडीकेटर्स पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर ब्लॉक को विकास के प्रत्येक मानक पर संपूर्ण बनाना है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने स्टॉलों का निरीक्षण कर कहा, कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम,रोजगार सेवक, विद्युत सखी द्वारा एक माह में 90 हजार रुपये का कमीशन अर्जित करने पर, साथ ही समूह सखियों, पंचायत सहायकों, सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके प...