बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने लोहरौली तिलकपुर में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नये भवन का शिलान्यास किया। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि इस अंचल में शिक्षा क्षेत्र में निरन्तर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी गई है। निदेशक डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि अति शीघ्र विद्यालय आकार ले लेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल 'जगमग' ने किया। इस दौरान रामसुरेश चौधरी, ई. रघुनाथ पटेल, डॉ. सीएम पटेल, चन्द्रशेखर वर्मा, रामप्रसाद चौधरी, ई. चन्द्रशेखर, विजय प्रकाश चौधरी, डॉ. वीरेन्द्र यादव, आलोक त्रिपाठी, राम...