देहरादून, मई 25 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 41 इंदिरापुरम स्थित इंजीनियर्स एन्क्लेव में निर्माणाधीन नई सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों से किया वादा वह पूरा कर रही हैं। विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, तेजपाल सैनी, सतीश साहनी, चांदनी पाठक, शिखा वशिष्ठ, सविता जोशी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...