विकासनगर, अप्रैल 29 -- विधानसभा क्षेत्र में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकासनगर में विकास कार्यों का क्रम लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने ग्राम पंचायत बादामावाला के श्रीराम एनक्लेव में नहर से टीकम सिंह एवं विक्रम सिंह के घर तक तथा ग्राम छोटूवाला में खेड़ा पांचवा मंदिर से राजकुमार और मनोज थापा के घर तक सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल Rs.26.55 लाख की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...