भागलपुर, दिसम्बर 13 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने शुक्रवार को रेफरल अस्पताल सहित प्रखंड कृषि कार्यालय, अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। रेफरल अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सक सहित कर्मी की उपस्थिति पंजी को देखा। साथ ही चिकित्सा एवं कमी का रोस्टर का अवलोकन किया। डॉक्टर की कमी के संबंध में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बताए जाने पर इस संबंध में लिखित देने को कहा गया। विधायक ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जो समय पर नहीं आएगा उसके विरुद्ध हम लिखेंगे। प्रखंड कृषि कार्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। अंचल कार्यालय निरीक्षण में विधायक ने सीओ को कहा कि जनता के हित में काम कीजिए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.