घाटशिला, अप्रैल 18 -- चाकुलिया। चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में चार क्लास रूम और पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच क्लास रूम निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षकों की मांग पर योजना की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण होने से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले, इसके प्रति संवेदनशील है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांडी, गुलाब, बलराम म...