साहिबगंज, दिसम्बर 18 -- मंडरो। बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने गुरुवार को मंडरो प्रखंड के महादेवरण पंचायत सहित अन्य जगहो में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने पीसीसी सड़क, आसनबोना में आरोग्य मंदिर व पंचायत पिंडरा के ग्राम वृंदावन में छतदार चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। पीसीसी सड़क के निर्माण से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं आरोग्य मंदिर के बनने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी। छतदार चबूतरा निर्माण से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन महिला मोर्चा जिला सचिव संगीता हादसा जेम्स किस्कू, बाबूचंद सोरेन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.