पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर। पांकी विधानसभा क्षेत्र के मनातू प्रखंड में गुरुवार को विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सड़क निर्माण कार्यों का गुरुवार स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तेतरडीह से घंघरी, करैला होते हुए मनातू तक विभिन्न सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। अच्छी सड़क से न सिर्फ आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.