उरई, अप्रैल 4 -- कालपी, संवाददाता। कालपी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कदौरा विकास खण्ड की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत व्यय की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत परासन में स्थित प्राचीन एवं पौराणिक ऋषि पाराशर मंदिर से हरिशंकरी तक की सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण लगभग 8.25 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र की आस्था और आवागमन दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में ग्राम इटौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.