फतेहपुर, जून 17 -- असोथर। अमृत योजना 2.0 के तहत नगर पंचायत के लोगो को पेयजल की होने वाली समस्याओं से जल्द ही राहत मिलने का इंतजार समाप्त हो चुका है। अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता द्वारा असोथर नगर पंचायत पेयजल योजना के तहत भूमि पूजन किया। जिसके बाद विभाग द्वारा जल्द काम शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया गया। वहीं विधायक ने शासन की योजनाओं का भी बखान किया। जरौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप विधायक ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर काम को शुरू करवाया। विधायक ने बताया कि योजना के तहत 2789.59 लाख स्वीकृत लागत से काम करवाया जाएगा। जिसमें चार नलकूप, दो नए ओवरहेड टैंक, राइजिंग मेन लाइन, 74.68 किलोमीटर वितरण लाइन सहित पुरानी पानी की टंकी के मेंटीनेंस का काम करवाए जाने के साथ ही 6176 घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के लो...