धनबाद, फरवरी 3 -- बरोरा, प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट/जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के उद्देश्य से चिटाही स्थित धनबाद सांसद के आवास से 'बाल विवाह मुक्ति रथ' को रवाना किया। इसे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने हरी झंडी दिखाई। यह रथ श्रीश्री रामराज मंदिर (चिटाहीधाम) और पंचायत सचिवालय टुंडू होते हुए सोनारडीह, जोगीडीह, तिवारीडीह, बहियारडीह, मानसिंह कुर्ला, भटमुरना, महेशपुर और कोलमुरना आदि गांवों में भ्रमण पर निकला। इस अवसर पर कला जत्था सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत प्रस्तुत किया। कलाकारों ने बाल विवाह के प्रति जागरूक करते हुए सावधान किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर इसे जड़ से मिटाएं। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सह निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.