विधायक ने किया पौधारोपण, बच्चों को दिया हरियाली का संदेश
किशनगंज, जून 6 -- ठाकुरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ठाकुरगंज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग के तत्वावधान में ताराचंद धनुका अकादमी में स्थानीय ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर डीएवी 6 में मना विश्व पर्यावरण दिवस विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.