उन्नाव, जुलाई 8 -- औरास। विकासखंड के गहरावां गांव में वन महोत्सव के तहत बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बृजेश रावत ने पीपल, पाकर और वट का पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौध लगाने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक वन क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र तिवारी ने विभागीय कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों से पौधरोपण कराया तथा आम, जामुन और पाकर के पौधे वितरित किए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: वन महोत्सव के तहत पौधों का किया गया वितरण इस मौके पर ग्राम प्रधान रमाकांत गोस्वामी, पुजानी, अशोक पांडेय, सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्...