साहिबगंज, अप्रैल 26 -- मंडरो। बोरियो विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने शनिवार को प्रखंड के खैरवा पंचायत के फूलोलक्ष्मी गांव में विधायक मद से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क बेटका मुर्मू के घर से पुलिया तक बनाई जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन सहित कई झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अलसंगा से नंदनीधाम तक पथ निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...