बुलंदशहर, फरवरी 28 -- चोला क्षेत्र के गांव बिरौड़ी फौलादपुर में 1.46 करोड़ की लागत से निर्मित पानी की टंकी का जल अर्पण दिवस के अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शनिवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।विधायक ने संबोधित में कहा कि यह परियोजना ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। क्षेत्र के समग्र विकास तथा मूलभूत सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता हेतु भाजपा सरकार प्रतिबद्ध हैं। सरकार की हर घर जल योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है।इस मौके पर ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गाजे सिंह , मनोज सिंह, मनीराम गुप्ता, गिरीश गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.