जौनपुर, अक्टूबर 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मंगलवार को नव निर्मित पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया। 10 लाख 66 हजार की लागत से बने पशु अस्पताल से पशु पालकों को लाभ मिलेगा। भवन न होने से पशुधन प्रसार अधिकारी को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। विधायक ने इसके पूर्व राजाबाजार, सिंगरामऊ व घनश्यामपुर में पशु अस्पताल की सौगात पहले ही दे चुके हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मौर्य, गिरीश मिश्रा, वंश गोपाल उपाध्याय, दिनेश मिश्र, संजय सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, देवलाल कन्नौजिया उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.