आजमगढ़, अप्रैल 16 -- मार्टीनगंज, आजमगढ़। दीदारगंज के सपा विधायक कमलाकांत राजभर ने गुरुवार को मार्टीनगंज तहसील परिसर में बने नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के बनने से अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी सुविधा मिलेगी।दीदारगंज विधायक ने 23 अक्तूबर 2024 को मार्टीनगंज तहसीलबार एसोसिएशन के नए अधिवक्ता भवन के निर्माण के लिए अपने निधि से 10 लाख रुपये दिए थे। विधायक निधि से अधिवक्ता भवन बनकर तैयार हो गया है। इस नव निर्मित अधिवक्ता भवन के लोकार्पण के बाद सपा विधायक ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग पर इस भवन का निर्माण कराया गया है। अधिवक्ता के साथ ही वादकारियों को भी बैठने की व्यवस्था रहेगी। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का लोकार्पण बिजली के लिए सोलर लगाया गया है। इस मौके पर राम प्रताप यादव, चंद्रभान आजाद, बद्रिक...