विधायक ने किया तटबंध का निरीक्षण, बाढ़ से पहले काम पूरा करने के निर्देश
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- घाघरा नदी के लगातार कटान से बचाव के लिए ग्राम पंचायत सुजानपुर में कराए जा रहे तटबंध कार्य का निरीक्षण निघासन विधायक शशांक वर्मा ने किया। अधीक्षण अभियंता बाढ़ मंडल अनिल कुमार निरंजन मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि बाढ़ आने से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएं। देवीपुरवा, माथुरपुर, लालापुर और मोटेबाबा समेत कई गांवों को घाघरा नदी के कटान से बचाव को तटबंध सुरक्षित किया जा रहा है। बाढ़ खंड शारदानगर के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सुजानपुर क्षेत्र में दो नई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। पहली परियोजना के तहत सुजानपुर और देवीपुरवा के बीच 830 मीटर लंबाई में लगभग 4 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सिसवन में कराया जा रहा बाढ़ अवरोधी कार्य वहीं दूसरी परियोजना के देवीपुरवा गांव के पास 500 मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.